Ballia News: स्वास्थ्य केंद्र में धोखाधड़ी से हासिल की नौकरी, फर्जी दस्तावेज लगाने वाले 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Ballia News: यूपी के बलिया जिले में स्वास्थ्य केंद्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वाले 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ballia News: धोखाधड़ी करके नौकरी हासिल करने के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अब यूपी के बलिया जिले से सामने आया है। यहां प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने के आरोप में दो महिलाओं समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police.

बलिया में स्वास्थ्य केंद्र में धोखाधड़ी से नौकरी हासिल करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

धोखाधड़ी से नौकरी हासिल करने वाले 15 लोग गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ विजय पति द्विवेदी की शिकायत पर बलिया शहर कोतवाली में शनिवार रात चंद्रा, गीता यादव, उपेन्द्र , जितेंद्र यादव, संतोष कुमार, अनिल कुमार, अजय कुमार, विकास यादव, आशीष कुमार सिंह, अनिल , संदीप कुमार, शिवम यादव, विवेक कुमार, अंकित कुमार और राहुल के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 409 , 419 , 420 (धोखाधड़ी) , 468 , 471 (दस्तावेजों में हेरफेर) और 120 बी (साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी करके नौकरी हासिल करने वाले सभी आरोपी बलिया जिले के ही रहने वाले हैं।

End of Feed