Best Places to Visit Near Varanasi 2023 : इस बार न्यू ईयर पर फिलहाल जारी विंटर वैकेशन को लेकर अगर आप बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणासी घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए एक खास जगह भी वहां के आसपास मौजूद है। हालांकि वाराणासी के गंगा घाट व दूर तक फैली चमकीली रेती तो सभी को लुभाती ही है। लेकिन इसके अलावा भी बनारस के आसपास कुदरत की खूबसूरती बिखरी पड़ी है। आपको बताने जा रहे हैं वाराणसी से करीब 50 किमी की दूरी पर मौजूद चंदौली की हसीन वादियों के बारे में।
वाराणासी के निकट चंदौली की हसीन वादियों में बिखरा पड़ा है कुदरत का बेहद खूबसूरत खजाना। (सांकेतिक तस्वीर)
जहां आपको बेहद खूबसूरत नजारों के साथ ऊंचाई से गिरने वाले दूधिया झरनों की आवाज सुनाई देगी। बनारस से 30 से 50 किलोमीटर दूरी पर मौजूद राजदरी, देवदरी, लतीफशाह, मूसाखाड़, औरवाटांड़ आदि बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट मौजूद हैं। यहां जाने के लिए आपको महज दो घंटे का समय लगेगा। सैलानियों के लिए अनुपम सैरगाह ये जगहें कभी बनारस का ही भूभाग थीं, जो अब चंदौली जनपद का हिस्सा हो गई हैं।
