Kushinagar: Operation Sindoor के बाद बच्ची का नाम रखा 'सिंदूर', जिले भर में ऐसे 17 मामले

ऑपरेशन सिंदूर से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में कई परिवारों ने इस दौरान पैदा हुए बच्चियों का नाम 'सिंदूर' रखा है। पूरे जिले से कम से कम ऐसे 17 मामले सामने आए हैं। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने ये बताया कि यहां दो दिनों के अंतराल में जन्मी 17 नवजात लड़कियों का नाम उनके परिजनों ने 'सिंदूर' रखा है।

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में ऑपरेशन सिंदूर से प्रभावित होकर कई परिजनों ने नवजातों के नाम सिंदूर रख दिए हैं। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की निवासी अर्चना शाही के लिए अब 'सिंदूर' एक शब्द नहीं बल्कि एक भावना है, जिसके चलते उन्होंने और उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी बेटी का नाम 'सिंदूर' रखने का फैसला किया। ये कहानी सिर्फ अर्चना की नहीं है। जिले में कम से कम 17 और ऐसे मामले देखे गए हैं।

babies named after operation sindoor in kushinagar

कुशीनगर में 17 बच्चियों के नाम रखे 'सिंदूर' (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बेटियों के नाम रखे 'सिंदूर'

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता से प्रेरित होकर और देशभक्ति की भावना के साथ, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में 17 नवजात लड़कियों का नाम उनके परिजन ने 'सिंदूर' रखा है।

End of Feed