Azamgarh Accident News: यूपी के आजमगढ़ जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा गंभीरपुर क्षेत्र में हुआ था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंभीरपुर थानाक्षेत्र में आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर आजमगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दो छात्राओं को कुचल दिया। दोनों छात्राओं की पहचान आंचल यादव (21) और अंशिका यादव (20) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकार ने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों छात्राओं को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया।
आजमगढ़ में रफ्तार का कहर
ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बरेली-बुलंदशहर में दो शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
हादसे में गंभीर रूप से घायल आंचल यादव को बेहतर इलाज के लिए आजमगढ़ भेजा गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, वहीं, अंशिका यादव को लालगंज के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब दोनों छात्राएं सुबह करीब साढ़े आठ बजे साइकिल से मईखरगपुर स्थित श्री माता प्रसाद डिग्री कॉलेज जा रही थीं। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज करके कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
(इनपुट - भाषा)
