वाराणसी

'काशी और कामायनी एक्सप्रेस में बम...' अफवाह फैलाने वाला शख्स गिरफ्तार, मोबाइल भी जब्त

Hoax Bomb Threat: राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने काशी एक्सप्रेस और कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना देकर अपहवाह फैलाने के आरोपी व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के आरोपी राजेश शुक्ला को रविवार को वाराणसी के प्लेटफॉर्म नंबर 10 के ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया।

Image

आरोपी गिरफ्तारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Hoax Bomb Threat: राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने काशी एक्सप्रेस और कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना देकर अपहवाह फैलाने के आरोपी व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक (SHO) राजौल नागर ने बताया कि दो जून को काशी एक्सप्रेस और कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रेल यातायात हुआ था प्रभावित

उन्होंने बताया कि बम की सूचना मिलने के बाद जंघई स्टेशन पर दोनों ट्रेन को रोककर सघन जांच करायी गयी थी, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा और रेल यातायात प्रभावित हुआ था। उन्होंने कहा कि इसको लेकर जीआरपी ने भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में आरोपी का नाम सामने आया। नागर ने बताया कि घटना के आरोपी राजेश शुक्ला को रविवार को वाराणसी के प्लेटफॉर्म नंबर 10 के ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article