वाराणसी

UP: आजमगढ़ में रफ्तार का कहर, कार की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत

UP News: यूपी के आजमगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। एक छात्र ने अस्पताल जाने का रास्ते में दम तोड़ दिया तो वहीं दूसरी छात्रा को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Image

आजमगढ़ में रफ्तार का कहर

Azamgarh Accident News: यूपी के आजमगढ़ जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा गंभीरपुर क्षेत्र में हुआ था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंभीरपुर थानाक्षेत्र में आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर आजमगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दो छात्राओं को कुचल दिया। दोनों छात्राओं की पहचान आंचल यादव (21) और अंशिका यादव (20) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकार ने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों छात्राओं को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल आंचल यादव को बेहतर इलाज के लिए आजमगढ़ भेजा गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, वहीं, अंशिका यादव को लालगंज के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब दोनों छात्राएं सुबह करीब साढ़े आठ बजे साइकिल से मईखरगपुर स्थित श्री माता प्रसाद डिग्री कॉलेज जा रही थीं। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज करके कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article