बनारस के आसमान में दिखेगी एयरफोर्स की ताकत, नमो घाट पर ATC स्थापित, एयर शो की तैयारी तेज

Varanasi News: वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के आगामी एयर शो की तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को सुपरसोनिक विमानों ने गर्जना के साथ फुल रिहर्सल किया।

Varanasi News: वाराणसी का आसमान सोमवार सुबह भारतीय वायुसेना (IAF) के अद्भुत हवाई करतबों का गवाह बना। वाराणसी के नमो घाट के ऊपर होने वाले एयर शो की तैयारियों के तहत 19 अक्टूबर 2026 को पहला फुल रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सुबह लगभग 10:40 बजे वायुसेना के सुपरसोनिक लड़ाकू विमानों ने जब गंगा नदी और नमो घाट के ऊपर से उड़ान भरी, तो पूरा शहर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 21 अक्टूबर को दूसरा रिहर्सल प्रस्तावित है, जिसके बाद मुख्य एयर शो का आयोजन किया जाएगा।

Varanasi IAF Air Show rehersal

एयर शो की तैयारियां जोरों पर

लूप और बैरल रोल से गरजा आसमान

सोमवार को अभ्यास सत्र के दौरान वायुसेना के तीन लड़ाकू विमानों ने सुबह 10:40 बजे से 11:35 बजे तक नमो घाट के आसमान में जांबाजी का प्रदर्शन किया। इस दौरान विमानों ने लूप, बैरल रोल और लो पास जैसे करतब दिखाए। नमो घाट, राजघाट और आसपास के इलाकों के लोग अपने घरों की छतों पर निकले और नजारा देखा।

End of Feed