दिल्ली पुलिस मुख्यालय में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 150 साल पूरे होने पर हुआ सामूहिक गायन

कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दिवेश चंद्र श्रीवास्तव, स्पेशल सीपी क्राइम एचजीएस धालीवाल और स्पेशल सीपी स्पेशल सेल अनिल शुक्ला समेत कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Delhi News: ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के तहत मंगलवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय के आदर्श ऑडिटोरियम में देशभक्ति से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। इस साल ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने के मौके पर अभियान को खास तौर पर समर्पित किया गया है।

Delhi Police

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन

डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग हुई

कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दिवेश चंद्र श्रीवास्तव, स्पेशल सीपी क्राइम एचजीएस धालीवाल और स्पेशल सीपी स्पेशल सेल अनिल शुक्ला समेत कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास और देश के स्वतंत्रता आंदोलन में इसके महत्व पर आधारित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग से हुई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान गाया। सामूहिक गायन के दौरान पुलिस मुख्यालय का माहौल देशभक्ति से भर गया।

End of Feed