Kathgodam Kanpur Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे जल्द ही उत्तराखंड को एक और वंदे भारत की सौगात देगा। कयास लगाए जा रहे हैं राज्य के काठगोदाम से यूपी के कानपुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस सेवा से कानपुर-लखनऊ समेत आसपास के जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस नई सेवा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या वाया लखनऊ होते हुए देहरादून तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग रेल मंत्री से दिल्ली में मुलाकात कर कही थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सबसे पहले अयोध्या वाया लखनऊ देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा सकता है, जबकि उत्तर रेलवे नई दिल्ली से काठगोदाम के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी में जुटा हुआ है।
वाराणसी तक बढ़ सकती है दूरी
कानपुर सेंट्रल से काठगोदाम की दूरी 458 किलोमीटर है। हालांकि इसे वाराणसी तक भविष्य में बढ़ाया जा सकता है, जिससे यह दूरी 776 किलोमीटर हो जाएगी। इससे इस रूट पर स्लीपर वंदे भारत का संचालन भी हो सकता है। इसमें चेयर कार और स्लीपर दोनों की बेहतर व्यवस्था यात्रियों को मिलेगी।
इन रूटों पर चलाने की संभावना (पहला) (Kanpur- Kathgodam Vande Bharat 1st Route)
- कानपुर सेंट्रल
- लखनऊ जंक्शन
- शाहजहांपुर जंक्शन
- बरेली जंक्शन
- रामपुर
- बिलासपुर रोड
- रुद्रपुर सिटी
- लालकुआं जंक्शन
- हल्द्वानी
- काठगोदाम
दूसरा रूट (Kanpur- Kathgodam 2nd Vande Bharat Route)
- कानपुर सेंट्रल
- अनवरगंज
- कन्नौज
- फर्रुखाबाद
- कासगंज
- बरेली से वाया रुद्रपुर सिटी
- हल्द्वानी
- काठगोदाम
ये भी पढ़ें - ये हैं 10 नई वंदे भारत ट्रेन, जानिए कौन जाती है आपके शहर
70 वंदे भारत की डिलीवरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेनों और रेक के उत्पादन योजना के तहत भारतीय रेलवे को 2024 में लगभग 70 ट्रेनों की डिलीवरी मिलने की संभावना है। उनमें से लगभग 60 ट्रेनें 15 नवंबर से पहले नए मार्गों पर लॉन्च की जाएंगी। खबरों के मुताबिक, इन ट्रेनों का प्रस्तावित मार्ग जम्मू श्रीनगर, अहमदाबाद मुंबई सेंट्रल, मुंबई सीएसएमटी शेगांव, पुणे बेलगावी, पुणे वडोदरा पुणे शेगांव, पुणे सिकंदराबाद, मंगलुरु बेंगलुरु, मुंबई एलटीटी कोल्हापुर विशाखापत्तनम तिरूपति, गुरुवयूर रामेश्वरम, टाटानगर वाराणसी, शिलांग मेंदीपाथर, रायपुर वाराणसी, रायपुर पुरी, लखनऊ देहरादून और लखनऊ पटना प्रमुख रहेंगे।
