Vande Bharat: इंतजार की घड़ियां खत्म, इस रूट पर वंदे भारत को मिला रफ्तार का साथ; अब हवा से होगी बात

Vande Bharat Express Train: वंदे भारत में सफर करने का अनुभव जल्द ही बदलने वाला है, क्योंकि इस ट्रेन की रफ्तार बढ़ने वाली है। मुंबई अहमदाबाद रूट पर इसकी रफ्तार बढ़कर 160 किमी प्रति घंटे होने वाली है। इससे समय बचेगा साथ ही यात्रा का अनुभव भी बदलने वाला है।

Vande Bharat: भारत की हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का रफ्तार जल्द ही बढ़ने वाला है, जिससे यात्रियों को रोमांचक सफर का एहसास होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद रूट पर अपनी यात्रा में क्रांति लाने के लिए तैयार है। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस अब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और जल्द ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। इसके लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा।

vande bharat express

वंदे भारत ट्रेन

मुंबई-अहमदाबाद रूट पर वंदे भारत की रफ्तार बढेगी

बता दें कि मुंबई अहमदाबाद रूट पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से वंदे भारत ट्रेन को डिजाइन किया गया था, लेकिन ट्रैक में कमी के कारण इसे 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक सीमित कर दिया गया था। हालांकि, अब जल्द ही इसकी रफ्तार बढ़ने वाली है और 15 अगस्त से वंदे भारत ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। जानकारी के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने मुंबई और वडोदरा डिवीजनों के लिए 30 जून की समयसीमा तय की है, ताकि सभी जरूरतें पूरी हो सके।

End of Feed