शहर

कच्छ में समंदर किनारे थार चालकों को स्टंट करना पड़ा भारी, बाल-बाल बची जान; अब पुलिस कर रही तलाश

गुजरात के कच्छ में समंदर किनारे दो थार चालकों को स्टंट करना भारी पड़ गया और उसकी जान जाते-जाते बची है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Image

थार से स्टंट।

Photo : Twitter

Thar Stunt: गुजरात के कच्छ में दो थार चालकों को स्टंट करना भारी पड़ गया। मुंद्रा में भद्रेश्वर के पास समंदर किनारे दो युवकों को थार के साथ स्टंट करना भारी पड़ा और उनकी जान जाते-जाते बची। दोनों थार से स्टंट कर रहे थे, तभी दोनों कार समंदर में फंस गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

इसके बाद स्थानीय लोगों से मदद की मदद से दोनों वाहनों को बाहर निकाला गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर दोनों कार चालक पर मामला दर्ज किया है। मुंद्रा की मरीन पुलिस ने जांच कर दोनों कार चालक के खिलाफ IPC धारा 279, 114 और मोटर व्हीकल एक्ट 177,184 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही मरीन पुलिस ने दोनों गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और कार चालक की तलाश जारी है।

बता दें कि आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसमें लोग जान की परवाह किए बगैर ऐसे स्टंट करते हैं, जिससे उनकी जान खतरे में पड़ जाती है। कई बार तो स्टंट के दौरान लोगों की मौत भी हो जाती है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article