Vande Bharat: भारत की हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का रफ्तार जल्द ही बढ़ने वाला है, जिससे यात्रियों को रोमांचक सफर का एहसास होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद रूट पर अपनी यात्रा में क्रांति लाने के लिए तैयार है। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस अब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और जल्द ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। इसके लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा।
मुंबई-अहमदाबाद रूट पर वंदे भारत की रफ्तार बढेगी
बता दें कि मुंबई अहमदाबाद रूट पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से वंदे भारत ट्रेन को डिजाइन किया गया था, लेकिन ट्रैक में कमी के कारण इसे 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक सीमित कर दिया गया था। हालांकि, अब जल्द ही इसकी रफ्तार बढ़ने वाली है और 15 अगस्त से वंदे भारत ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। जानकारी के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने मुंबई और वडोदरा डिवीजनों के लिए 30 जून की समयसीमा तय की है, ताकि सभी जरूरतें पूरी हो सके।
यात्रा में लगने वाला समय घट जाएगा
इसकी रफ्तार बढ़ाने के पीछे पहला उद्देश्य यह है कि इस रूट पर यात्रा को व्यवस्थित करना है। इससे मुंबई और अहमदाबाद के बीच मौजूदा समय आधे घंटे तक कम हो जाएगा। फिलहाल 5 घंटे 15 मिनट का समय लगता है। इससे समय की बचत होने के साथ ही सफर और अधिक रोमांचक होने वाला है और यात्रा का अनुभव बदल जाएगा।
मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत रूट और टाइमिंग
- जानकारी के अनुसार, मुंबई अहमदाबाद रूट पर दो वंदे भारत ट्रेनें चलती हैं। एक ट्रेन रविवार को छोड़कर हर दिन चलती है, जबकि दूसरी बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है।
- ट्रेन संख्या 22962 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस: अहमदाबाद से सुबह 06:10 बजे चलती है और 11:35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंच जाती है। इस दौरान वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली में इसका ठहराव है।
- ट्रेन संख्या 22961 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस: मुंबई सेंट्रल से दोपहर 03:55 बजे रवाना होती है और 09:25 बजे अहमदाबाद पहुंच जाती है, जो वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली में रुककर आगे बढ़ती है।
मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन की विशेषताएं
बता दें कि इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में आरामदायक और सेफ यात्रा के लिए कई तरह की एडवांस सुविधाएं मौजूद हैं। कोच के बाहर रियर-व्यू कैमरे लगे हैं। साथ ही चार प्लेटफ़ॉर्म-साइड कैमरों सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। ट्रेन में बेहतर वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग सिस्टम और यूवी लाइट समेत अन्य सुविधाएं मौजूद हैं।
