वैशाली में कैसे हुआ नाव हादसा? बच्चों के माता-पिता ने सुनाई आपबीती, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

वैशाली नाव हादसे में बचे छह बच्चों ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में घटना की जानकारी दी। शुरुआती जांच में नाव पर क्षमता से अधिक बच्चों के सवार होने और सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठे हैं।

Vaishali Boat Accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में हुए भीषण नाव हादसे के मामले में नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों ने इस पूरी खौफनाक घटना की आपबीती सुनाई है।मृत बच्चों के माता-पिता ने बताया कि बच्चे घरवालों को बिना बताए भोज में शामिल होने निकले थे। इस भयानक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी 13 बच्चे थे, जिनके घरों में अब मातम पसरा हुआ है।

Vaishali boat accident

वैशाली नाव हादसे के बाद लाइफ जैकेट और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घरवालों को बताए बिना भोज खाने निकले थे बच्चे

हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के माता-पिता ने बताया कि उनके बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। छुट्टी होने के बाद वे घर में किसी को बताए बिना चुपचाप नाव से भोज खाने के लिए निकल गए थे। परिवारों को हादसे की जानकारी तब मिली, जब घटना के बाद इलाके में हंगामा मचना शुरू हुआ। बच्चों के अचानक लापता होने और फिर हादसे की खबर मिलने से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

End of Feed