Vadodara: पुल हादसे के बाद वडोदरा में दीवार पर विवाद; रेस्क्यू में फंसी गाड़ियां, प्रशासन पर उठे सवाल

गुजरात के वडोदरा में हुए दर्दनाक पुल हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। हादसे के बाद प्रशासन द्वारा बनाई गई सीमेंट की दीवार को लेकर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि इससे रेस्क्यू वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई।

Vadodara Bridge Collapse: गुजरात के वडोदरा में दर्दनाक पुल हादसे के बाद एक नया मामला सामने आया है। इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है और उसकी तलाश में महीसागर नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने पुल पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए सीमेंट की दीवार बना दी। हैरानी की बात यह रही कि दीवार बनाते समय रेस्क्यू वाहनों के आने-जाने के लिए कोई रास्ता ही नहीं छोड़ा गया।

प्रशासन का कहना है कि मुजपुर-गंभीरा पुल पर अनजान वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए एक अस्थायी सीमेंट की दीवार बनाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में बाहर से आने वाले वाहन अक्सर जीपीएस के भरोसे चलते हैं और स्थानीय भौगोलिक स्थिति से अनजान होते हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे ही हादसों को टालने के लिए यह दीवार बनाई गई है। प्रशासन ने यह भी कहा कि दीवार के अंदर फंसे सभी वाहन बचाव कार्य में लगे हैं और ऑपरेशन पूरा होते ही उन्हें बाहर निकाल लिया जाएगा।

End of Feed