उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में फिर हादसा, मलबा गिरने से एक मजदूर की मौत; 2023 के भयावह हादसे की यादें ताजा

उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सिल्क्यारा-बड़कोट सुरंग में काम के दौरान मलबा गिरने से हादसा हो गया। जिसमें 22 वर्षीय मजदूर नरेश की मौत हो गई। इसी सुरंग में 2023 में बड़ा हादसा हुआ था जब 41 मजदूर 17 दिन तक अंदर फंसे हुए थे।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन लंबी सिल्क्यारा-बड़कोट सुरंग (Silkyara-Barkot Tunnel) में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है। टनल के अंदर काम के दौरान अचानक मलबा और भारी पत्थर गिरने से एक 22 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद टनल में काम कर रहे अन्य मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने निर्माण कंपनी की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Silkyara Tunnel

सिल्क्यारा टनल में फिर हादसा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पत्थर की चपेट में आया 22 साल का नरेश

4.5 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल के प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीराम ने बताया कि टनल के अंदर नियमित काम चल रहा था। तभी अचानक ऊपर से एक भारी पत्थर आ गिरा। जिसकी चपेट में आने से वहां काम कर रहे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान 22 वर्षीय नरेश निवासी झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।

End of Feed