शहर

उत्तराखंड में आज भी जमकर बरसेंगे मेघ, इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें 15 अगस्त तक मौसम का हाल

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मॉनसून की जमकर बारिश हो रही है। आज भी यहां कई जगहों पर बारिश बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। आइए जानें कैसा रहेगा 15 अगस्त तक उत्तराखंड का मौसम-

Image

उत्तराखंड का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तराखंड में 15 अगस्त तक का मौसम
  • इन जिलों में होगी भारी बारिश
  • IMD का अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, गढ़वाल के लगभग सभी इलाकों में जमकर बारिश हुई है। हरिद्वार के रुड़की में 86.5mm बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के ज्यादातर पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं मौदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। विभाग ने 15 अगस्त तक राज्य के अलग-अलग जनपदों में गरज और चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा आज का मौमस

मौसम विभाग के मुताबिक आज सोमवार 12 अगस्त को उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार आज उतराखंड के देहरादून, टिहरी, चंपावत, नैनीताल, चमौली, और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके साथ ही दूसरे जिलों में भी तेज बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

15 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 15 अगस्त तक अच्छी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इन दिनों में उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में मध्यम और पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। 15 अगस्त तक उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में मॉनसून जमकर बरसेगा।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में सफर करने और सतर्क रहन की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार अगर जरूरी न हो तो पर्वतीय इलाकों में जाने से बचें। रविवार को चमोली के रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं तेज बारिश के कारण कामिनी नदी उफान पर आ गई है, जिससे की कुंड,उखीमठ, तोपाता और गोपेश्वर हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article