पटना

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, नहीं सताएगी उमस और गर्मी, झमाझम होगी बारिश; IMD Rain Alert

Bihar Weather Today: बिहार में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। आज मौसम विभाग ने बिहार के 16 जिलों में हल्की से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। आइए आपको बताएं किन जिलों में जारी किया गया भारी बारिश का अलर्ट -

Image

बिहार में आज मौसम का हाल

Photo : iStock

Bihar Weather Today: बिहार में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार तेज होने लगी है। आज 12 अगस्त को बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। आज बिहार के 16 जिलों में बारिश होगी, जिसमें से 4 जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। राजधानी पटना में बीते दिन हुई बारिश के कारण कई स्थानों पर जलजमाव की समस्या रही। कई स्थानों पर घुटनों तक पानी भरा होने के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया, जिसके चलते मार्केट और आसपास की दुकानें भी बंद रही। पटना में आज भी बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है।

बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

औरंगाबाद, रोहतास, गोपालगंज, सिवान, सारण, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, औरंगाबाद, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, रोहतास, गोपालगंज, सिवान, सारण, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही सुपौल, सहरसा, अररिया, मधेपुरा में हल्की बारिश होने की संभावना है।

आगामी दिनों में मौसम का हाल

बिहार में मानसून की रफ्तार अब तेज होने लगी है। विभिन्न जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी बिहार का मौसम सुहावना बना रहेगा, जगह-जगह बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 12 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, कटिहार, जमुई, खगड़िया, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

14 अगस्त को सुपौल, भागलपुर, बांका, भोजपुर, बक्सर, सिवान, सारण, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सुपौल में भारी बारिश और सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास में बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

15 अगस्त को पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, बांका, लखीसराय, जमुई, मुंगेर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

वहीं 16 अगस्त को किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article