Uttarakhand Forest Fire: रुद्रप्रयाग के जंगलों में लगी भीषण आग; चारधाम यात्रा पर बड़ा असर, 10-10 घंटे के लंबे जाम और धुएं से बेहाल हुए श्रद्धालु

Rudraprayag Forest Fire: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में जंगलों में लगी आग का असर अब चारधाम यात्रा पर दिखने लगा है। चारों तरफ फैले घने धुएं और भीषण गर्मी के बीच यात्री 8 से 10 घंटे तक लंबे जाम में फंसने को मजबूर हैं। वहीं खराब विजिबिलिटी में हेलीकॉप्टर उड़ाए जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Uttarakhand Rudraprayag Forest Fire: उत्तराखंड का रुद्रप्रयाग जिले के जंगल इन दिनों भीषण आग की चपेट में है। पहाड़ों से उठती आग की लंबी लंबी लपटें अब सिर्फ जंगलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इन्होंने चारधाम यात्रा मार्ग और स्थानीय जनजीवन को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। जंगलों में लगी इस आग के कारण जहां बेजुबान वन्य जीव-जंतु अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं, वहीं देश-विदेश से बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक गर्मी और जहरीले धुएं के बीच घुटन भरी जिंदगी जीने को मजबूर हैं।

Uttarakhand Rudraprayag forest fire Chardham Yatra impact

जंगलों में आग का जनजीवन पर पड़ने लगा असर

धुएं के गुबार में छिपे चांद और सूरज, सांस लेना हुआ दूभर

रुद्रप्रयाग के जंगलों से उठ रहे धुएं ने पूरे आसमान को अपनी आगोश में ले लिया है। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि रात के समय आसमान में चांद की रोशनी तक धुएं के गुबार में गायब हो जा रही है, वहीं दिन के वक्त सूरज की किरणें भी जमीन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। चारों ओर फैले इस घने धुएं ने पूरे वातावरण को गैस चेंबर में तब्दील कर दिया है, जिससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed