उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा को कार ने पीछे से मारी टक्कर, गर्भवती महिला समेत 4 की मौत

जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में देर रात एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड में जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर नैनीताल हाईवे पर अस्पताल से ई रिक्शा से घर लौट रही महिलाओं को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। ई रिक्शा में बैठी पांच महिलाओं में से गर्भवती महिला समेत तीन महिला व ई रिक्शा चालक की मौत हो गई, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कार चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

End of Feed