शहर

Uttarakhand: उत्तराखंड में बारिश का कहर, तेज बहाव में बहा युवक; एक लापता

उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश के कहर से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश की वजह से यहां नदी-नाले ऊफान पर हैं। मंगलवार शाम यहां पानी के तेज बहाव में बाइक पर सावर एक व्यक्ति पानी में बह गया-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Uttarakhand News: उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश के कहर से जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर हैं। बारिश के कारण नाले में पानी के तेज बहाव में एक युवक बह गया, जबकि एक अन्य लापता हो गया। नैनीताल जिले के कोटाबाग में मंगलवार देर शाम फतेहपुर की घटना है, जहां नाले में पानी के तेज बहाव के कारण मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति बह गया। राज्य के आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तलाश अभियान प्रारंभ किया और कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया।

बाइक पर सवार तेज बहाव में बहा

मृतक की पहचान रामनगर के क्यारी गांव के मनीष सती (29) के रूप में की गयी है। एक अन्य घटना में देहरादून जिले के पुरुकुल गांव के पास नदी में एक युवक बह गया जबकि दूसरे को स्थानीय लोगों ने बचा लिया । पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम हुई घटना में नदी में दो युवक बहने लगे । हांलांकि, उनमें से एक को स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

दूसरे युवकी तलाश जारी है

दूसरे युवक की तलाश के लिए नदी में अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। प्रदेश के अनेक स्थानों पर भारी बारिश हुई है। देहरादून में भी रातभर मूसलाधार बारिश हुई जिससे विभिन्न जगहों पर जलभराव हो गया। परिचालन केंद्र के अनुसार बारिश से देहरादून में एफआरआई, कौलागढ़, हाथी बड़कला, गणेश एनक्लेव, लक्खीबाग जैसे स्थानों पर जलभराव हो गया । नगर निगम और अग्निशमन विभागों की टीमों की सहायता से पानी निकाला गया ।

उत्तराखड में इन जगहों पर हुई इतनी बारिश

पिछले 24 घंटों में नैनीताल के कालाढूंगी क्षेत्र में 110 मिमी, चोरगलिया में 96 मिमी, हल्द्वानी में 86 मिमी, चमोली के कर्णप्रयाग में 108 मिमी, उधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में 70 मिमी, पिथौरागढ़ के तेजम में 90 मिमी बारिश दर्ज की गयी ।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article