शहर

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा को कार ने पीछे से मारी टक्कर, गर्भवती महिला समेत 4 की मौत

जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में देर रात एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

उधम सिंह नगर में भीषण सड़क हादसा

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड में जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर नैनीताल हाईवे पर अस्पताल से ई रिक्शा से घर लौट रही महिलाओं को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। ई रिक्शा में बैठी पांच महिलाओं में से गर्भवती महिला समेत तीन महिला व ई रिक्शा चालक की मौत हो गई, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कार चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

कार ने पीछे से मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात ज्योति नामक महिला को अचानक लेबर पेन होने लगा। परिजन और आसपास की महिलाएं उसे ई रिक्शा से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें घर भेज दिया। लगभग रात ढाई बजे गर्भवती महिला को लेकर सभी महिलाएं ई रिक्शे से घर लौट रही थी। जैसे ही वो अटरिया मोड से आगे पहुंचे कि एक कार ने ई रिक्शे में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। ई रिक्शे में बैठी गर्भवती महिला सहित पांच महिला और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गर्भवती महिला सहित तीन महिलाओं को रेफर कर दिया, जबकि दो महिलाओं सहित ई रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया।

रात ढाई से 3 बजे के बीच हुआ हादसा

हल्द्वानी के सुशील तिवारी अस्पताल में गर्भवती महिला की भी मौत हो गई, जबकि अन्य महिलाओं का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि घटना रात्रि लगभग ढाई से तीन बजे की है। हादसे में गर्भवती महिला सहित चार लोगों की मौत हुई है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article