नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड को बड़ी उपलब्धि, RE-SAF रैंकिंग में मिला दूसरा स्थान, 5 नवंबर को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन करेंगे सम्मानित

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखंड को विकसित रिन्यूएबल एनर्जी स्टेट असेसमेंट फ्रेमवर्क (RE-SAF) के अंतर्गत उत्तराखंड को देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विशेष श्रेणी के राज्यों में द्वितीय स्थान दिया गया है।

देहरादून। नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से विकसित रिन्यूएबल एनर्जी स्टेट असेसमेंट फ्रेमवर्क (RE-SAF) के तहत उत्तराखंड को देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विशेष श्रेणी के राज्यों में दूसरा स्थान दिया गया है। राज्य को यह रैंकिंग नवीकरणीय ऊर्जा के विकास के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने और इस दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों के आधार पर मिली है।

Uttarakhand CM Dress

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इस उपलब्धि के लिए उत्तराखंड को 5 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले भारत RE समिट एवं एक्सपो-2026 के समापन सत्र में सम्मानित किया जाएगा। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन राज्य को यह सम्मान प्रदान करेंगे।

End of Feed