उत्तराखंड को मिली नई रेलवे लाइन की सौगात, चारधाम का सफर होगा आसान, बदलेगी प्रदेश की तस्वीर और तकदीर

भारतीय रेलवे द्वारा उत्तराखंड में नई रेलवे लाइन का विकास किया जा रहा है। इससे न केवल चार धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को लाभ होगा बल्कि उसके साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Uttarakhand: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल से खोल दिए जाएंगे। मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही इस दिन से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। इस बीच भारतीय रेलवे द्वारा उत्तराखंड को बड़ी सौगात मिलने वाली है। यह सौगात चार धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सबसे अधिक लाभकारी साबित होगी। दरअसल, भारतीय रेलवे श्रीनगर-कटरा की तरह ही अब केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए ट्रेन चलाई जाएगी। अब इन तीनों धार्मिक स्थानों की यात्रा श्रद्धालु और पर्यटक ट्रेन से कर सकेंगे।

Uttarakhand Rail Project

उत्तराखंड को मिली नई रेलवे लाइन की सौगात

ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक बिछेगी लाइन

केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब तक यात्रा को आसान बनाने के लिए रेलवे द्वारा ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक 125 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। रेल मंत्रालय इस महत्वाकांक्षी परियोजना की नियमित निगरानी कर रहा है। परियोजना का अधिकांश हिस्सा सुरंगों से होकर गुजरेगा, जिससे न केवल प्राकृतिक सुंदरता के बीच यात्रा का अनुभव मिलेगा बल्कि यात्रा समय में भी बड़ी कटौती होगी। वर्तमान में जहां लोग सड़क मार्ग से लंबी दूरी तय करते हैं, वहीं ट्रेन से यह सफर केवल 125 किलोमीटर का रह जाएगा।

End of Feed