आज का मौसम: कहीं हीटवेव का अलर्ट, कहीं होगी बेमौसम बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिल रहा है। कहीं भीषण गर्मी और लू सता रही है, तो कहीं पर बेमौसम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 16 से 20 अप्रैल तक एक्टिव रहने की संभावना है। जिसके प्रभाव से की जिलों में 18 और 19 अप्रैल को मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि का भी अनुमान है। कहीं-कहीं पर बर्फबारी भी दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट और साउथ के कुछ राज्यों में भी बारिश आसार हैं।
आज का मौसम: कहीं हीटवेव का अलर्ट, कहीं होगी बेमौसम बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?
राजस्थान में जैसलमेर में अबतक का सबसे अधिक 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो, देश में अबतक का सबसे अधिक था। मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। हालांकि, अगले 2 से 3 दिन में तापमान में गिरावट की संभावना है।
बेंगलुरु में प्री मॉनसून से बारिश का संभावना
कर्नाटक के बेंगलुरु में प्री मॉनसून एक्टिव होने से रविवार से लगभग प्रत्येक दिन प्री मॉनसूनी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान काफी कम रहेगा और गर्मी से काफी राहत महसूस होगी। कमोबेश यही हालत कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में देखा जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और ओले गिरे
चंडीगढ़ में दर्ज की गई भारी बारिश
दिल्ली में आज रहेगी बादलों की आवाजाही
गर्मी से तप रहा गुजरात
यूपी में आज गर्म रात का येलो अलर्ट
इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में हीटवेव का अलर्ट है। इसके अलावा गुजरात में भी आज लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को दिन में बाहर कम निकलने की और भरपूर पानी पीने की सलाह दी है।
राजस्थान में गर्मी का दौर जारी
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। बुधवार को जैसलमेर में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिन के समय जैसलमेर सबसे गर्म स्थान रहा। जैसलमेर के बाद फलौदी में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि राज्य में गर्मी का दौर अभी जारी रहने का अनुमान है।
दिल्ली में 40 डिग्री के पास पहुंचा पारा
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आईएमडी के अनुसार न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री अधिक था। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
