चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, जाम से मिलेगी राहत

Rudraprayag Bridge Tunnel Project: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में करीब 156 करोड़ रुपये की लागत से बने अलकनंदा पुल और 900 मीटर से लंबी सुरंग पर ट्रायल के आधार पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इससे केदारनाथ और बदरीनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को बाजार के जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

Rudraprayag Bridge Tunnel Project: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुगम बनाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी पर बने पुल और लंबी सुरंग परियोजना पर सोमवार से ट्रायल के आधार पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। करीब 156 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना से केदारनाथ और बदरीनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को रुद्रप्रयाग बाजार में लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

Rudraprayag Bridge Tunnel Project

रुद्रप्रयाग पुल सुरंग परियोजना (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने सोमवार को परियोजना का निरीक्षण कर यातायात संचालन और निर्माण कार्यों की जानकारी ली। परियोजना का जल्द ही विधिवत लोकार्पण किया जाएगा।

End of Feed