रुद्रप्रयाग के छेनागाड़ में बादल फटने से बिगड़े हालात, हाल जानने पहुंचीं विधायक भी हुईं भावुक

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बड़ेथ डुंगर और छेनागाड़ में मलबे से नुकसान हुआ, आठ लोगों के दबे होने की आशंका है। इस दौरान केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल ने प्रभावितों से मिलकर हाल जाना, मंजर देख कर वो भावुक भी हो गईं।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में बादल फटने से एक बार फिर तबाही के मंजर दिख रहे हैं। इसी बीच रुद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार तहसील के अंतर्गत आने ववाले बड़ेथ डुंगर तोक क्षेत्र में बादल फटने से तबाही मच गई है। यहां बादल फटने के बाद मलबा आने से काफी नुकसान हुआ है। जिले प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चला रहा है।

rudraprayag vidhayak cloudburst visit

बादल फटने से लोगों पर पड़ा असर

जिले के छेनागाड़ में भी बादल फटने से हालात खराब हो गए हैं। इस मौके पर केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल ने पहुंचकर लोगों की समस्या जानी। लोगोंसे बातचीत करते हुए विधायक आशा नौटियाल भावुक भी हो गईं।

End of Feed