शहर

कल का मौसम 30 August 2025: मैदानी इलाकों में डुबाने को आतुर बादल, पहाड़ों में बाढ़ और Landslide की चेतावनी

Kal Ka Mausam, 30 August 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: भारत मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए देशभर में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश व भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र-कच्छ में भी भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल, नागालैंड और मिजोरम में बाढ़ का खतरा है। बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी तेज बारिश का अनुमान है। दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

Image

कल का मौसम कैसा रहेगा

Photo : Times Now Digital

Kal ka mausam: पूरे देश में भारी बारिश का दौर जारी है। विशेषतौर पर उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश से तबाही जारी है। इस बीच IMD ने पश्चिमी भारत के गुजरात में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, केरल, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, माराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

यही नहीं असम, मेघालय, बिहार, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, अंदरूनी कर्नाटक, जम्म-कश्मी, लद्दाख, लक्ष्यद्वीप, मध्य प्रदेश, पंजाब, सौराष्ट्र, कच्छ, तमिलनाडु, पुडुच्चेरी, तेलंगाना और विदर्भ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

कल का मौसम

भारत मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए देशभर के कई हिस्सों में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात क्षेत्र में आज यानी शुक्रवार 29 अगस्तो को अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर तक, कई राज्यों में लगातार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में अगले पांच दिनों तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 31 अगस्त तक और उत्तराखंड में 2 सितंबर तक बारिश का सितम जारी रहेगा।

पश्चिम भारत में भारी बारिश का अलर्ट

गुजरात क्षेत्र में आज अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र तथा मराठवाड़ा में भारी बारिश की संभावना है। मराठवाड़ा में आज और कल, जबकि सौराष्ट्र और कच्छ में आज और 4 सितंबर को बारिश का जोर रहेगा। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भी आज बहुत भारी वर्षा होने की चेतावनी है। अगले सात दिनों तक पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज से 2 सितंबर तक बहुत भारी वर्षा की आशंका है। खासतौर पर आज से 31 अगस्त तक हिमाचल और आज से 2 सितंबर तक उत्तराखंड में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। पंजाब में 30 अगस्त और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज और 1 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में अगले सात दिनों तक और पश्चिमी राजस्थान में 31 अगस्त व 1 सितंबर को बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के साथ ही पीओके में गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इन इलाकों में भूस्खलन का खतरा है।

Mausam Uttarakhand

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट

पूर्वी और मध्य भारत के मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 29 से 31 अगस्त तक, जबकि विदर्भ में 29 अगस्त और 4 सितंबर को भारी वर्षा हो सकती है। बिहार में आज और कल तथा झारखंड में 30 अगस्त और 2 सितंबर को भारी बरसात का पूर्वानुमान है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक बारिश तेज हो सकती है। इन इलाकों में आंधी और ठनका का खतरा भी रहेगा।

उत्तर-पूर्व भारत में कैसी रहेगी मौसम की चाल

अरुणाचल प्रदेश में 29 और 30 अगस्त तथा 4 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से 4 सितंबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है। विशेष तौर पर 29 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मिजोरम में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। लगातार वर्षा से नदियों का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है।

दक्षिण भारत में होगी जोरदार बारिश

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश का दौर जारी है। तटीय कर्नाटक में अगले सात दिनों तक बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि आज और कल यहां बहुत भारी बारिश हो सकती है। केरल में भी आज और कल तथा 3 और 4 सितंबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान है। आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में आज बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में 2 और 3 सितंबर को भारी बारिश का पूर्वाअनुमान जताया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article