Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई, जीरो टॉलरेंस नीति की प्रभावी पहल जारी

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। "जीरो टॉलरेंस" नीति के तहत, भ्रष्टाचार और नकल माफिया पर लगातार कार्रवाई हो रही है। प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने और जनता का विश्वास मजबूत करने के लिए कठोर निर्णय लिए जा रहे हैं। ये अभियान भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित करने के लिए जारी रहेगा।

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के प्रति "जीरो टॉलरेंस" नीति को प्रभावी रूप से लागू किया है। बीते तीन वर्षों में इस दिशा में ऐतिहासिक फैसले लिए गए और ठोस कदम उठाए गए। राज्य में भ्रष्टाचार और नकल माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 150 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों और माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में वरिष्ठ IFS अधिकारी आर.बी.एस. रावत और IAS अधिकारी रामविलास यादव की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा गया, जो राज्य प्रशासन में पारदर्शिता और निष्पक्षता को सुनिश्चित करने की एक महत्वपूर्ण मिसाल है।

Uttarakhand government's strict action against corruption

उत्तराखंड सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई

धामी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत, भ्रष्टाचार की शिकायतों की गहन जांच और त्वरित, कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी अभियान के तहत, भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों को विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इसी क्रम में, शुक्रवार को जनपद नैनीताल में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की, जिसमें मुख्य कोषाधिकारी और एकाउन्टेन्ट कोषागार, नैनीताल को एक लाख 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। इस निर्णायक कार्रवाई से सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी रुख को बल मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के चलते राज्य में प्रशासनिक पारदर्शिता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे आम जनता का विश्वास शासन प्रणाली में और अधिक मजबूत हुआ है। सरकार का यह निर्णायक अभियान, जो भ्रष्टाचार और नकल के विरुद्ध है, भविष्य में भी जारी रहेगा।

End of Feed