उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बन रहा सिग्नेचर ब्रिज बनने से पहले ही गिर गया है। इस घटना में हताहत को कोई नहीं हुआ, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी पुल गिरने के साथ ही सरकार का रुपया बर्बाद हो गया।
उत्तराखंड का पहला सिग्नेचर ब्रिज गिरा (वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)
ये भी पढ़ें- किसकी गलती से पटरी से उतरी डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, क्या है धमाके वाली कहानी? जो बता रहा लोको पायलट
67 करोड़ की लागत से बन रहा है सिग्नेचर ब्रिज
मिली जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ राजमार्ग पर नरकोटा में 67 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे उत्तराखंड के पहले सिग्नेचर ब्रिज का एक बड़ा हिस्सा गुरुवार (18 जुलाई) को ढह गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाम करीब 5 बजे हुई, जब रुद्रप्रयाग की ओर जाने वाले पुल का टावर अत्यधिक वजन के कारण ढह गया, जिससे फ्रेम को भी काफी नुकसान पहुंचा।
अधिकारी ने क्या कहा
राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता तनुज कांबोज ने बताया कि निर्माणाधीन पुल के फ्रेम का एक हिस्सा ढह गया है। कांबोज ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुल का निर्माण एक निजी कंपनी कर रही है । उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन पुल का यह फ्रेम लोहे के एंगलों को जोड़ कर बनाया जा रहा था कि तभी शुक्रवार शाम चार बजे के आसपास इस फ्रेम का एक हिस्सा नीचे गिरा गया।
आपदा टीम मौके पर पहुंची
रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पुल के एक हिस्से के ढहने की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आरसीसी कंपनी के परियोजना प्रबंधक रूपेश मिश्रा से जानकारी हासिल की।
पहले भी हो चुका है हादसा
दो साल पहले भी पुल की बुनियाद तैयार करते समय सरिया गिर गई थी। यह पुल पिछले तीन सालों से बन रहा है। इसका निर्माण रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ राजमार्ग पर नरकोटा में किया जा रहा था।
