शहर

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कार के उड़े परखच्चे, तीन लोगों की मौत; दो घायल

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलट गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

कार की तस्वीर।

Photo : IANS

Lucknow Agra Expressway Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

घायलों का चल रहा इलाज

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। स्कॉर्पियो दिल्ली से फैजाबाद की की जा रही है, इसी दौरान ये हादसा हुआ।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों की पहचान कर ली गई है। तीनों मृतक वैभव पांडे, मनोज सिंह और अरविंद कुमार अयोध्या के रहने वाले हैं।

इनपुट-आईएएनएस

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article