उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, SIR के बाद 8.01 लाख मतदाता घटे

उत्तराखंड में SIR के बाद 3 अक्टूबर को अंतिम वोटर लिस्ट जारी हुई, जिसमें 71.58 लाख मतदाता हैं। SIR शुरू होने पर 79.6 लाख मतदाता थे, यानी अंतिम मतदाता सूची में 8.01 लाख की कमी हुई।

Uttarakhand Final Voter List: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद शनिवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। जिसके अनुसार, राज्य में अब लगभग 71.58 लाख मतदाता हैं। SIR प्रक्रिया शुरू होने के पहले राज्य की वोटर लिस्ट में 79.6 लाख मतदाता थे। इस तरह अंतिम मतदाता सूची में शुरुआत के मुकाबले 8.01 लाख मतदाता कम हुए हैं।हालांकि, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने दावा किया है कि राज्य में करीब 14 लाख वोटर घटे हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि 1 जनवरी 2025 को राज्य में 85.19 लाख मतदाता थे, जो अब घटकर 71.58 लाख रह गए हैं।

Voter List - PTI.

उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम वोटर लिस्ट जारी (सांकेतिक फोटो)

उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय के अनुसार, SIR की शुरुआत 8 जून को हुई थी। इसके बाद गणना फॉर्म बांटने और जमा करने की प्रक्रिया पूरी की गई। 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई, जिसमें मतदाताओं की संख्या करीब 71.33 लाख थी। निर्वाचन आयोग ने 14 जुलाई से 13 अगस्त तक मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया। इनका निपटारा 13 अगस्त से 28 सितंबर के बीच किया गया। इसके बाद 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई, जिसमें मतदाताओं की संख्या 71.58 लाख है।

End of Feed