उत्तराखंड में धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार, 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ; देखिए लिस्ट

उत्तराखंड में आज धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ है। राज्य सरकार में पांच नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। शपथ लेने वाले भाजपा विधायकों में खजान दास (देहरादून), मदन कौशिक (हरिद्वार), प्रदीप बत्रा (रुड़की), भरत चौधरी (रुद्रप्रयाग) और राम सिंह कैड़ा (नैनीताल) शामिल हैं।

उत्तराखंड में शुक्रवार को धामी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। कुल पांच नेताओं ने मंत्रीपद की शपथ ली। मंत्रियों का शपथग्रहण समारोह राजभवन में हुआ। उत्तराखंड में विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा तथा राम सिंह कैड़ा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया, जिससे राज्य में मंत्रियों की संख्या 12 हो गई है। लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के अलावा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

End of Feed