Holi 2026: यहां होली के दिन शराब पी तो खैर नहीं, गौशाला में बंद कर देते हैं लोग

Holi Hai: हर जगह की होली की अपनी परंपरा होती है। होली का त्योहार वैसे तो रंगों और पकवानों का त्योहार है, लेकिन कुछ लोगों ने इसे नशे और हुड़दंग का त्योहार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन एक ऐसी जगह भी है, जहां नशामुक्त होली मनाई जाती है और यह जगह आज दुनियाभर के लिए मिसाल बनी हुई है।

Holi Hai: होली रंगों और मौज-मस्ती का त्योहार है। कहते हैं इस दिन सभी गिले-शिकवे भुलाकर दुश्मन भी गले लग जाते हैं। इस दिन एक से बढ़कर एक पकवान भी बनाए जाते हैं। होली के दिन अबीर-गुलाल के रंगों के साथ हर किसी पर फाल्गुल की मस्ती छा जाती है। कुछ जगहों पर होली के दिन नशे का बोलबाला भी देखने को मिलता है। कुछ लोग नशे में उल्टी-सीधी हरकतें करते हैं, जिसके बाद विवाद बढ़ता है और मामला पुलिस तक पहुंच जाता है। लेकिन उत्तराखंड में एक ऐसी भी जगह है, जहां पूरी तरह से नशामुक्त होली होती है। चलिए जानते हैं -

Holi 2026: यहां होली के दिन शराब पी तो खैर नहीं, गौशाला में बंद कर देते हैं लोग

देश के अन्य हिस्सों की तरह उत्तराखंड में भी होली बड़े ही धूम-धाम से मनाई जाती है। होली के त्योहार को खराब करने में नशे ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस दिन लोग भांग और शराब का नशा करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट विकासखंड में एक गांव पूरे देश के लिए मिसाल बना हुआ है।

End of Feed