सूर्यघर योजना से उत्तराखंड की बड़ी छलांग, रूफटॉप सोलर लक्ष्य का 95% पूरा; CM धामी ने बताया आगे का प्लान

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत उत्तराखंड ने रूफटॉप सोलर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य ने 40 हजार संयंत्रों का शुरुआती लक्ष्य समय से पहले पूरा किया और कुल लक्ष्य का करीब 95% हासिल कर लिया।

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखंड ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। राज्य सरकार के अनुसार, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य ने 40 हजार रूफटॉप सोलर संयंत्रों का शुरुआती लक्ष्य निर्धारित समय से पहले हासिल कर लिया है। सरकार के मुताबिक, उत्तराखंड ने योजना के कुल लक्ष्य का करीब 95 प्रतिशत पूरा कर लिया है।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana

सीएम पुष्कर सिंह धामी

राज्य सरकार का दावा है कि उसके प्रयासों से उत्तराखंड की सौर ऊर्जा क्षमता में लगभग 10 गुना वृद्धि हुई है। वहीं, राज्य में आवासीय रूफटॉप सोलर क्षमता करीब 290 मेगावाट तक पहुंच गई है। सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के जरिए लोगों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना के विस्तार से न केवल बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, बल्कि उत्तराखंड में अक्षय ऊर्जा उत्पादन को भी नई गति मिली है।

End of Feed