शहर

मारा गया यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी, यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दूसरा आरोपी भी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के अनुसार, एक लाख रुपये का इनामी बदमाश गुलफाम लोनी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके पास से दो अवैध हथियार और दिल्ली से चोरी की गई दोपहिया वाहन बरामद किया गया।

Image

उत्तर प्रदेश: ‘यूट्यूबर' पर हमले का दूसरा आरोपी भी मुठभेड़ में मारा गया

’यूट्यूबर’ सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर हुए हमले का दूसरा आरोपी भी मंगलवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में पुलिस से हुई मुठभेड़ में मारा गया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,, "गाजियाबाद पुलिस ने लोनी थानाक्षेत्र में सलीम वास्तिक उर्फ वास्तविक पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। उपचार के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

दो अवैध हथियार बरामद

पोस्ट में कहा गया है कि अभियुक्त के कब्जे से दो अवैध हथियार व दिल्ली से चोरी किया गया दोपहिया वाहन बरामद किया गया है। इससे पहले, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने लखनऊ में एक बयान में कहा कि 27 फरवरी को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से सलीम पर हमला करने का दूसरा आरोपी एक लाख रुपये का इनामी बदमाश गुलफाम मुठभेड़ में घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल भेजा गया है।

कई बार मारे थे चाकू

पुलिस ने बताया कि खुद को ’पूर्व मुस्लिम’ बताने वाले सलीम पर 27 फरवरी को लोनी के अली गार्डन इलाके में उसके कार्यालय में हेलमेट पहन कर आए दो मोटरसाइकिल सवारों ने हमला किया था। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने सलीम की गर्दन, पेट और कान पर धारदार हथियार से वार किए थे, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में पहले लोनी के एक अस्पताल ले जाया गया, फिर दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेज दिया गया। सूत्रों ने बताया कि सलीम के बेटे उस्मान की शिकायत पर सात नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में एक आरोपी जीशान एक मार्च को पुलिस से हुई मुठभेड़ में मारा गया था। उसपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article