शहर

Ghaziabad Encounter: यूट्यूबर पर हमले का वांटेड बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर

गाजियाबाद के लोनी इलाके में यूट्यूबर सलीम अहमद पर हमला करने वाले आरोपी जीशान की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित था। पुलिस इस हमले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के लोनी थाना इलाके में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने का एक ईनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मौके से हमले में इस्तेमाल चाकू, एक पिस्तौल, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक की पहचान जीशान (निवासी नगला सैफी, जिला अमरोहा) के रूप में हुई है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला एक लाख रुपये का इनामी अभियुक्त जीशान पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में लोनी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मुकेश सिंह सोलंकी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान आरोपी जीशान की मौत हो गई।

50 वर्षीय यूट्यूबर पर किए चाकू से वार

पुलिस ने बताया था कि लोनी इलाके में हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने 50 वर्षीय यूट्यूबर पर चाकू से कई बार वार किए थे। यूट्यूबर अपने यूट्यूब चैनल पर एक विशेष धर्म को लेकर कथित विवादास्पद वीडियो के कारण विवादों में आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और शनिवार को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर गाजियाबाद में अली गार्डन स्थित उनके कार्यालय में सुबह की नमाज अदा करने के कुछ ही समय बाद हमला किया गया था।

पीड़ित के बेटे उस्मान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। इस मामले में सात लोग शामिल बताए जा रहे हैं। जिनमें AIMIM लीडर अजगर, अशरफ, शाहरुख, सोनू और भाटी बिल्डर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि संदिग्धों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई। जिसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली और गाजियाबाद में अलग-अलग जगहों पर छापे मारे गए।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article