Uttar Pradesh SIR Row: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के बाद अब आजमगढ़ की मतदाता सूची में सामने आई गड़बड़ियों के बाद चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई की। समाजवादी पार्टी (SP) ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-347 आजमगढ़ की मतदाता सूची में 'विकास यादव' नाम के व्यक्ति का नाम 10 बार दर्ज होने का आरोप लगाया था। इस मामले का संज्ञान लेते हुए कराई गई जांच में मतदाता सूची में नामों से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा (फोटो साभार: @ceoup)
6 अधिकारियों पर गिरी गाज
इस मामले में कंप्यूटर सहायक और पांच बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को मतदाता सूची से संबंधित कार्यों से तत्काल हटाने का निर्देश दिया। साथ ही, इन अधिकारियों की सेवा समाप्त करने के संबंध में भी नोटिस जारी किए गए।
