इखलास खां रोजा! एक बेगम ने बनवाई थी ये इमारत, जानें क्यों कहलाता है बदायूं का ताजमहल

आपने आगरा का ताजमहल तो जरूर देखा होगा। प्रेम का प्रतीक यह इमारत बेहद खूबसूरत है। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि उत्तर प्रदेश में एक और इमारत है, जिसे प्रेम का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इस इमारत को किसी बादशाह ने नहीं, बल्कि एक बेगम ने अपने शौहर के लिए बनवाया था। आइए जानते हैं कहा हैं ये इमारत-

प्रेम की इमारत की जब भी बात होती है, तो आगरा का ताजमहल याद आता है। यह एक बेहत ही खूबसूरत इमारत है, जिसे मुगल बादशाह ने अपनी बेगम के लिए बनवाया था। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एक और इमारत है जिसे प्रेम का प्रतीक माना जाता है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस इमारत को किसी बादशाह ने अपनी बेगम के लिए नहीं, बल्कि एक बेगम ने अपने शौहर के लिए बनवाया था। जी हां, मोहब्बत की मिसाल इस मकबरा को लोग एक बेगम की प्रेम की निशानी मानते हैं। तो आइए आज इस इमारत के बारे में जानते हैं।

roza

बदायूं का ताजमहल है ये इमारत

यूपी का दूसरा ताजमहल

उत्तर प्रदेश में ही स्थित इस इमारत के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। इसे ताजमहल के तर्ज पर बनाया गया है। लोग इसे एक बेगम की प्रेम की निशानी मानते हैं। यह इखलास खां का मकबरा है। लेकिन, लोग इसे काला ताजमहल भी कहते हैं।

End of Feed