उत्तर प्रदेश का मौसम (07 Feb 2026) UP Weather Today: यूपी में बदली मौसम की चाल; तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना, जानें क्या आज बारिश होगी?

उत्तर प्रदेश का मौसम (उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07 Feb 2026: उत्तर प्रदेश में हाल ही में बारिश, कोहरा और ठंड के बाद अब मौसम सामान्य होने का रुख ले रहा है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव के साथ मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहने की संभावना है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड और कोहरे का अनुभव जारी रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (07 February 2026): उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुई बारिश, कोहरे और ठंड के प्रभाव के बाद अब मौसम ने फिलहाल सामान्य होने का रुख ले लिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के सभी जिले अब ग्रीन जोन में हैं और अगले 3-4 दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इस अवधि में न तो भारी बारिश का कोई अलर्ट है और न ही घने बादलों की चेतावनी जारी है। हालांकि, सुबह और शाम के समय हल्की ठंड और गलन का एहसास जारी रह सकता है।

UP Weather Today

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद दो दिन के भीतर तापमान में लगभग 2 डिग्री की हल्की कमी भी देखने को मिल सकती है। यानी मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं होगा, लेकिन किसी गंभीर बदलाव या तीव्र ठंड की संभावना फिलहाल नहीं है। आज 7 से 12 फरवरी के बीच, न तो पश्चिमी यूपी में और न ही पूर्वी यूपी में मौसम को लेकर किसी तरह की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।

End of Feed