शहर

कानूनी शिकंजे में फंसे सांसद पप्पू यादव, गिरफ्तारी की तैयारी!, पटना आवास पर पहुंची बिहार पुलिस

बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पटना के मंदिरी स्थित सांसद के आवास पर पुलिस की टीम पहुंची है।

Image

कानूनी शिकंजे में फंसे सांसद पप्पू यादव (फाइल फोटो: facebook)

पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पटना के मंदिरी स्थित सांसद के आवास पर पुलिस की टीम पहुंची है सांसद का दावा है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची है। बताते हैं कि पप्पू यादव ने अपनी गिरफ्तारी रात की 11 बजे के बाद देने से मना कर दिया है। पुलिस पप्पू यादव को हिरासत में लेने के लिए उनके घर पर मौजूद है।

कहा जा रहा है कि 35 साल पुराने मामले में पप्पू यादव के आवास पर पुलिस कुर्की करने के लिए पहुंची है। पप्पू यादव ने इसे लेकर ट्वीट करते हुए लिखा है- बहुत शानदार बिहार पुलिस, हम NEET छात्रा न्याय की लड़ाई लड़े, बिहार पुलिस के पेट में दर्द हो गया, हमें गिरफ्तार करने पटना आवास पहुंच गई, लेकिन इससे पप्पू यादव न झुकेगा न चुप होगा, बेईमानों की कारगुजारियों को बेनकाब करकेरहेंगे! जेल भेजो या,फांसी दो पप्पू रुकेगा नहीं...

लगातार अनुपस्थिति के कारण यह सख्त कदम उठाया गया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धोखाधड़ी कर मकान किराये पर लेने और धमकी देने के केस में एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव समेत तीन आरोपितों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश पिछले दिनों जारी किया था। पप्पू यादव समेत तीनों पर धोखाधड़ी कर मकान किराए पर लेने का आरोप लगाया गया है।

जिन अन्य आरोपितों के खिलाफ यह आदेश पारित किया था, उनमें शैलेंद्र प्रसाद और चंद्र नारायण प्रसाद शामिल हैं। उनकी लगातार अनुपस्थिति के कारण यह सख्त कदम उठाया गया है।

पप्पू यादव बोले- 'मुझे मारने की साजिश'

इस बीच सांसद पप्पू यादव ने कहा, 'पुलिस मुझे गिरफ्तार करने पहुंची है, मुझे मारने की साजिश है' पप्पू यादव ने कहा कि 'वो रात में नहीं जाएंगे। सांसद ने कहा कि उन्होंने अपने वकील को बुलाया है और सुबह हमको कोर्ट ले चलिए...' बता दें कि 35 साल पुराने एक केस में उनके खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट हासिल किया है।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article