उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (03 February 2026): उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर अभी बना हुआ है और इसी बीच मौसम का मिजाज और बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज 3 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है। कुछ इलाकों में ठंडी और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
यूपी में आज का मौसम
पूर्वानुमान यह भी बताता है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही कोहरे का प्रकोप भी जारी रहेगा। IMD का कहना है कि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 फरवरी को सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। आने वाले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं जताई गई है।
बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई है।
तेज हवाओं का अलर्ट
हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर सहित आसपास के इलाकों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाओं के चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए विशेष चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सहारनपुर और आसपास के इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है।
यहां भी रहेगा घने कोहरे का अलर्ट
फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी घने कोहरे के लिए चेतावनी जारी की गई है।
