चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर अलर्ट मोड में यूपी सरकार, कई जिलों में भारी बारिश की आशंका

चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए यूपी सरकार ने 28 से 31 अक्टूबर तक कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Cyclone Arnab: चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित असर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार अलर्ट हो गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 से 31 अक्टूबर के बीच राज्य के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। 29 अक्टूबर को कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय ने आम लोगों और किसानों के लिए सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Rainfall

यूपी में 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार (सांकेतिक फोटो)

चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से बदलेगा मौसम

राज्य सरकार ने संभावित मौसमी बदलाव के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्यों और एहतियाती उपायों पर जोर दिया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 28 अक्टूबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और इन जिलों के लिए ’येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं, 29 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका के मद्देनजर ’ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

End of Feed