Etah में ट्रैक्टर और कार में टक्कर, 3 लोगों की मौत, अन्य घायल

एटा जिले से एक मामला सामने आया है, जिसमें रिजोर थाना क्षेत्र में गंगा दशहरा के मौके पर सोरो घाट से स्‍नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार की एक ट्रैक्‍टर से भीषण टक्‍कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

Etah: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक मामला सामने आया है, जिसमें रिजोर थाना क्षेत्र में गंगा दशहरा के मौके पर सोरो घाट से स्‍नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार की एक ट्रैक्‍टर से भीषण टक्‍कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, एटा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

etah

एटा में ट्रैक्टर और कार की टक्कर में 3 लोगों की मौत

ऑल्टो कार और ट्रैक्टर में टक्‍कर

End of Feed