3 अगस्त से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, आज बैठकों का महादौर

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार 3 अगस्त से शुरू होगा। सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा और सर्वदलीय बैठक होगी। 4 अगस्त को अनुपूरक बजट पेश होगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। सत्र शुरू होने से पहले रविवार को लखनऊ में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए लगातार बैठकें करेंगे। इस दौरान विधानसभा की कार्यवाही, प्रमुख मुद्दों और सदन की रणनीति पर चर्चा होगी।

UP Assembly Monsoon Session

3 अगस्त से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र (File Photo)

आज दिनभर जारी रहेगा बैठकों का दौर

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा की बैठक होगी, जिसमें सत्र के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक रविवार सुबह 11:30 बजे होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे उनकी अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी दलों के नेताओं से सदन को सुचारु रूप से चलाने पर चर्चा की जाएगी।

End of Feed