Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

हरिद्वार में अर्धकुंभ की तैयारियों के लिए गंगनहर को लगभग 20 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। गंग नहर के बंद होने से नोएडा और गाजियाबाद में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।

हरिद्वार में आगामी अर्धकुंभ की तैयारियों के बीच ऊपरी गंगनहर को लगभग 20 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। कल यानी मंगलवार, 20 अक्टूबर की रात से नहर में पानी का प्रवाह रोककर सफाई, सिल्ट निकालने, मरम्मत और घाटों से जुड़े निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसका असर हरिद्वार के हरकी पैड़ी सहित प्रमुख घाटों पर भी दिखने लगा है, जहां गंगा का जलस्तर घटने से श्रद्धालुओं को स्नान करने में परेशानी हो रही है। वहीं, गंगाजल पर निर्भर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।

Upper Ganga Canal ANI

अपर गंगा कैनाल मेंं 20 दिन के लिए पानी रोका गया

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, Upper Ganga Canal की वार्षिक सफाई और मरम्मत के साथ अर्धकुंभ की तैयारियों से जुड़े कार्य भी किए जा रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नहर में 8 नवंबर के आसपास पानी दोबारा छोड़े जाने की उम्मीद है। हालांकि, नहर में पानी छोड़ने और संबंधित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से घरों तक सामान्य आपूर्ति बहाल होने के बीच कुछ समय का अंतर हो सकता है।

End of Feed