UP Weather: यूपी में फिर उमस की मार, आखिर क्यों सुस्त पड़ा मानसून, जानें कब होगी तेज बारिश?

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 July 2026: यूपी में अगले तीन-चार दिनों तक मानसून की चाल धीमी रहने की संभावना है। जिसके चलते बारिश भी कम होगी।

यूपी में आज का मौसम (13 July 2026): उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून की चाल सुस्त पड़ गई है। रविवार से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में कमी आई है। फिलहाल सिर्फ पूर्वी-तराई जिलों में ही बारिश का मौसम देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आज यूपी के 7 जिलों में ही भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। शेष अन्य जिलों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश पर ब्रेक लगने से प्रदेश में एक बार फिर से गर्मी और उमस की मार झेलनी पड़ रही है।

UP Weather.

आज यूपी का मौसम

यूपी में अगले 5 दिन तक मानसून रहेगा सुस्त!

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में आज गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। बारिश की गतिविधियों में कमी आने से तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण आगामी तीन से चार दिनों तक प्रदेश के कुछ ही हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। 18 जुलाई तक यूपी में बारिश की गतिविधियां बेहद कम रहने की संभावना है।

End of Feed