UP Weather Today: 'अर्नब' का असर, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में चक्रवात अर्नब के असर से भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब (Cyclone Arnab) के प्रभाव से आज यानी गुरुवार 29 और कल शुक्रवार 30 अक्टूबर को मौसम बदलने वाला है। राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, आज 45 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

UP Weather Today cyclon arnab

उत्तर प्रदेश के 45 जिलों में अर्नब तूफान का असर, बारिश के आसार

मौसम में बदलाव का असर राजधानी लखनऊ में भी दिखने लगा है। बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे। मौसम अधिकारियों के मुताबिक, बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 6 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में एक्टिव रहने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को भी कहा गया है।

End of Feed