Oct 29, 2026
गर्मियों में पानी में बर्फ डालते ही वह ऊपर तैरने लगती है।
Credit: iStock
लेकिन आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है?
अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां आप इसके पीछे का साइंस समझ सकते हैं।
बता दें बर्फ का पानी पर तैरने का सबसे बड़ा कारण बर्फ का घनत्व तरल पानी से कम होना है।
किसी पदार्थ का घनत्व बताता है कि उसके एक निश्चित आयतन में कितना द्रव्यमान मौजूद है।
जब पानी ठंडा होकर जमता है, तो उसके मॉलिक्यूल्स की व्यवस्था बदल जाती है।
पानी के मॉलिक्यूल्स हाइड्रोजन बॉन्ड नामक आकर्षण बलों के कारण एक खास संरचना बनाते हैं।
बर्फ में ये मॉलिक्यूल्स अपेक्षाकृत खुली और व्यवस्थित जाली के रूप में व्यवस्थित हो जाते हैं।
इससे मॉलिक्यूल्स के बीच औसतन ज्यादा जगह बनती है और पानी का आयतन बढ़ जाता है। यही कारण है कि बर्फ पानी पर तैरती है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स