180 KM/घंटे की रफ्तार, मंजिल से ज्यादा सफर बना रोमांच; UP में चल गईं 14 वंदे भारत एक्सप्रेस

UP Vande Bharat Express Train List: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें कम समय में लंबी दूरी का सफर आसान बनाने की दिशा में कारगर साबित हो रही हैं। लग्जरी सुविधाओं से लैस ये गाड़ियां यात्रियों को खूब भा रही हैं। यही कारण है कि लगातार इनकी संख्या में इजाफा किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि अबतक उत्तर प्रदेश में या उत्तर प्रदेश से गुजर कर जाने वाली कितनी गाड़ियां और किन शहरों के बीच चल रही हैं। आज हम इनके नाम और रूट के बारे में बात करेंगे।

UP Vande Bharat Express Train List : वंदे भारत ट्रेनें शताब्दी और राजधानी ट्रेनों की तुलना में स्पीड में आगे हैं। इसकी अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे की है। हालांकि, इसकी औसत गति 96.37 किलोमीटर प्रति घंटे या प्रत्येक रूट पर अलग-अलग है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में करीब 14 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हैं। लेकिन जल्द ही इनकी संख्या 15 होने की खबर है। ये ट्रेनें देशभर के विभिन्न राज्यों के बीच यात्रियों को सहूलियत प्रदान कर रही हैं। हालांकि, किराया अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले अधिक है, लेकिन स्पीड और टाइमिंग के मामले में इनका कोई जोड़ नहीं! आइये जानते हैं किन शहरों के बीच ये हाईस्पीड ट्रेनें संचालित हैं?

UP Vande Bharat Express Train List Check Name List.

यूपी की सभी वंदे भारत ट्रेनों की लिस्ट

यूपी वंदे भारत फुल लिस्ट

  1. दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
  2. रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन
  3. लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस
  4. पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस
  5. आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस
  6. गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस
  7. मेरठ-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन
  8. वाराणसी-देवघर वंदे भारत
  9. आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत
  10. हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत
  11. हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत
  12. उदयपुर सिटी-आगरा कैंट वंदे भारत
  13. बनारस-खजुराहो वंदे भारत स्टेशन लिस्ट
  14. लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

End of Feed