UP Teacher Protest: उत्तर प्रदेश में आक्रोशित शिक्षक आज विधानसभा का घेराव करने की तैयारी कर रहे हैं। आक्रोशित शिक्षकों ने एड-हॉक सेवा समाप्त करने के मामले पर धरना करने की घोषणा की है। प्रदेश में शिक्षक कई अलग मामलों पर भी गुस्साये हुए हैं। पिछले दिनों उन्होंने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर दो दिन तक धरना दिया था। इस बार वह विधानसभा का घेराव कर धरना देने वाले हैं। विधानसभा घेराव और धरना प्रदर्शन का ये एलान एड-हॉक मामले के साथ अन्य कई मुद्दों को देखते हुए किया जा रहा है। जहां विभिन्न शिक्षक गुट विधानसभा का घेराव करेंगे वहीं यूपी के सभी बीआरसी पर धरना प्रदर्शन प्राथमिक शिक्षकों द्वारा किया जाएगा।
एड-हॉक सेवाा समाप्त करने पर शिक्षक संघ करेगा विधानसभा का घेराव
एड-हॉल मामले पर निदेशालय का घेराव
एड-हॉक सेवा समाप्त करने का विरोध करने पर शिक्षक संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जिससे गुस्साये शिक्षक संघ शिक्षा निदेशक का घेराव करेंगे। इस मामले पर प्रदेश के कई जिलों से पदाधिकारी और शिक्षक लखनऊ आने के लिए तैयार थे लेकिन इस विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए कुछ जिलों की पुलिस द्वारा इन लोगों को नजरबंद किया गया। इसके बाद भी शिक्षक संघ विधानसभा के घेराव की अपनी बात पर अड़ा हुआ है।
क्या है ये माजरा
जानकारी के अनुसार एड-हॉक बेसिस पर कुछ शि7क 25 वर्षों से काम कर कर रहे थे। अचानक इस सेवा को समाप्त कर दिया, जिसके विरोध में शिक्षक धरना दे रहे हैं। इस विरोध की अगुवाई शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी कर रहे हैं। ये शिक्षा निदेशक के पार्क रोड कार्यालय पर धरना देंगे साथ ही एड-हॉक शिक्षकों की सेवा बहाली पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।
